Skip to main content
Auckland CouncilVote Auckland

ऑकलैंड परिषद और स्थानीय चुनावों की व्याख्या

यह इस बारे में प्रमुख जानकारियों का अन्य भाषाओं में सारांश है कि ऑकलैंड परिषद और चुनाव कैसे काम करते हैं

अधिक विस्तृत जानकारी www.voteauckland.co.nz पर अंग्रेजी में उपलब्ध है।

ऑकलैंड परिषद क्या करती है

ऑकलैंड परिषद ऑस्ट्रेलेसिया में सबसे बड़ी परिषद है।

यह स्थानीय सरकारों के सभी निर्णय लेती है और ऑकलैंड क्षेत्र भर में सभी समुदायों में बहुत सारी सेवाएं प्रदान करती है।

परिषद ऐसी बहुत सारी चीजों के लिए जिम्मेदार हैं जो आपके दैनिक जीवन पर असर डालती हैं, जैसेः

  • आप जिन करों का भुगतान करते हैं और जिन संपत्तियों और सेवाओं के वे भुगतान करते हैं
  • शहरी विकास और इंफ्रास्ट्रक्चर निवेश (सार्वजनिक परिवहन, आवास के लिए)
  • जलवायु की प्रतिक्रिया और हमारे प्राकृतिक पर्यावरण की सुरक्षा
  • सांस्कृतिक, पारिवारिक और खेल संबंधित आयोजन
  • बच्चों के खेलने के लिए स्थान और स्थानीय पार्क
  • पुस्तकालय, रीक्रिएशन सेंटर्स और पूल्स, और किराए पर लेने के लिए सामुदायिक आयोजन स्थल
  • आसपास की पटरियां जहां आप अपने कुत्तों को टहला सकें
  • आपके नल से आने वाली और आपके स्थानीय समुद्र तटों (बीचेज) पर के पानी की गुणवत्ता 

ऑकलैंड परिषद निर्णय कैसे लेती है

हमारी स्थानीय सरकार का मॉडल क्षेत्रीय और स्थानीय दोनों जरूरतों को पूरा करने में मदद करता है और ऑकलैंड को वे संसाधन प्रदान करता है जिसकी इसे विकास और वृद्धि करने के लिए जरूरत है।

निर्णयों को सरकारी निकायों और स्थानीय बोर्डों के बीच साझा किया जाता है, जिनमें से हर एक का निर्णय लेने का अपना क्षेत्र होता हैः

  • सरकारी निकाय बड़ी बातों और क्षेत्र-विस्तारित रणनीतिक निर्णयों पर ध्यान केन्द्रित करते हैं। यह मेयर और 20 पार्षदों से बनी होती है।
  • स्थानीय बोर्ड अपने क्षेत्र में समुदायों का प्रतीक होते हैं और स्थानीय मामलों, गतिविधियों, और सुविधाओं पर निर्णय लेते हैं।

निर्वाचित सदस्य कौन हैं

निर्वाचित सदस्य वे सदस्य हैं जिन्हें स्थानीय चुनावों में ऑकलैंड निवासियों का प्रतिनिधित्व करने के लिए वोट किया गया है।

वे निर्णय लेते हैं जो ऑकलैंड क्षेत्र के विकास को आकार देता है और शक्तिशाली स्थानीय समुदायों का निर्माण करता है।

मेयर

मेयर का चुनाव ऑकलैंड के सभी मतदाताओं द्वारा किया जाता है और वह सरकारी निकायों का प्रमुख होता है।

पार्षद

13 ऑकलैंड वार्डों का प्रतिनिधित्व करने के लिए मतदाताओं द्वारा बीस पार्षदों का निर्वाचन किया जाता है।

वार्ड भौगोलिक क्षेत्र हैं जिन्हें पहचान के भाव से परिभाषित किया जाता है और जो किसी समुदाय, और इन समुदायों के लिए प्रदान की जाने वाली सेवाओं से संबंधित होते हैं।

स्थानीय बोर्ड सदस्य

ऑकलैंड परिषद में स्थानीय बोर्डों की संख्या 21 है और प्रत्येक में पांच से लेकर नौ सदस्य हैं, जिनका चुनाव उन स्थानीय क्षेत्रों के मतदाताओं द्वारा किया जाता है, जिसका वे प्रतिनिधित्व करते हैं।

प्रत्येक स्थानीय बोर्ड एक अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का भी चुनाव करता है।

अपना स्थानीय बोर्ड और वार्ड खोजें

उस स्थानीय बोर्ड और वार्ड को खोजें जिसके लिए आप 2022 स्थानीय चुनावों में वोट कर रहे होंगे।

(लिंक में आपको अंग्रेजी में अपने घर का पता भरने की जरूरत होगी)

स्थानीय चुनाव क्या हैं

स्थानीय परिषद में नए निर्वाचित सदस्यों (मेयर, पार्षद, और स्थानीय बोर्ड सदस्य) का चुनाव करने के लिए स्थानीय चुनावों का आयोजन हर तीन साल में किया जाता है।

स्थानीय चुनावों में वोट देना ही वह तरीका है जिससे आप चुन सकते हैं कि वे सदस्य कौन होंगे और ऑकलैंड और आपके स्थानीय समुदायों को प्रभावित करने वाले मामलों पर आपकी ओर से निर्णय कौन लेगा।

वोट देने के लिए तैयार रहें

इस स्थानीय चुनाव के लिए मतदान 16 सितंबर 2022 को शुरू हो जाता है और 8 अक्टूबर की दोपहर 12 बजे बंद हो जाता है।

आप स्थानीय चुनावों में वोट दे सकते हैं अगरः

  • आपकी आयु 18 वर्ष से अधिक है; और
  • न्यूजीलैंड के नागरिक या (परमानेंट रेसिडेंट) हैं; और
  • न्यूजीलैंड में लगातार 12 महीनों से रह रहे हैं।

अगर आप ऑकलैंड क्षेत्र में रहते हैं या फिर यहां पर आपके स्वामित्व में संपत्ति है तो आप ऑकलैंड स्थानीय चुनावों में वोट कर सकते हैं।

वोट देने के लिए नामांकन करें और आपको आपके मतदान के कागजात प्राप्त हों यह सुनिश्चित करने के लिए (निम्नलिखित लिंक आपको अंग्रेजी में लिखे हुए एक पृष्ठ पर ले जाएगा) अपने डाक पते की जांच करें और अपडेट करें

डाक मतदान कैसे काम करता है

वर्तमान कानून कहता है कि स्थानीय चुनावों को डाक मतदान द्वारा किया जाना चाहिए।

यदि आप एक पंजीकृत मतदाता हैं, तो आपके लेटर बॉक्स में आपको आपके मतदान के कागजात 16 सितंबर 2022, शुक्रवार से 21 सितंबर 2022, बुधवार के बीच प्राप्त हो जाएंगे।

आपको आपके मतदान के कागजात सही पते पर भेजे जाएं, यह सुनिश्चित करने के लिए, आपको 12 सितंबर 2022, सोमवार से पहले या तो पंजीकरण करवाना होता है या फिर (निम्नलिखित लिंक आपको अंग्रेजी में लिखे हुए एक पृष्ठ पर ले जाएगा) अपने डाक पते को अपडेट करना होता है। यह तब होता है जब निर्वाचन अधिकारी अंतिम निर्वाचन सूची का प्रमाणन करता है।

अगर आपको आपके मतदान के कागजात नहीं मिलें तो क्या करें

अगर आपका मतदान पैक पोस्ट में नहीं आया है - क्योंकि हाल ही में आपने अपना पता बदला है या फिर हो सकता है कि आप अप्रकाशित निर्वाचन सूची में हैं- 0800 922 822 पर निर्वाचन कार्यालय को कॉल करें और हम आपके लिए विशेष वोट पोस्ट करेंगे।

अपने मतदान के कागजातों को कहां डालें

आप अपने मतदान के कागजों को न्यूजीलैंड के किसी भी डाकघर में डाल सकते हैं और आपको पोस्टेज का भुगतान नहीं करना होगा।

ऑकलैंड परिषद पुस्तकालय और सेवा केन्द्रों और कुछ सुपरमार्केटों सहित, शहर भर में बहुत सारी जगहें होंगी, जहां पर आप 8 अक्टूबर 2022, शनिवार दोपहर 12 बजे तक अपने मतदान के कागजात डाल सकते हैं।

बस पक्का कर लें कि आप 5 अक्टूबर 2022, बुधवार से पहले अपने कागजात पोस्ट कर दें, ताकि ये निर्वाचन अधिकारी तक मतदान बंद होने से पहले निश्चित रूप से पहुंच सकें।

इन जगहों के बारे में आगे के विवरण हम समय करीब आने पर प्रकाशित करेंगे। 

प्रत्याशियों के लिए जानकारी

निर्वाचित सदस्य अलग-अलग तरह के बैकग्राउंड से आते हैं और इस भूमिका के लिए अलग-अलग कौशल और अनुभव की रेंज लेकर आते हैं।

स्थानीय चुनावों में प्रत्याशी बनने के लिए आपको किसी विशेष योग्यता की जरूरत नहीं है।

बस आपको होना चाहिएः

  • न्यूजीलैंड का एक नागरिक; और
  • 18 वर्ष या इससे अधिक उम्र का; और
  • निर्वाचन सूची में पंजीकृत।

निर्वाचित सदस्य के जीवन का एक दिन

निर्वाचित सदस्य हमारे शहर को हर दिन चलाने में अलग-अलग भूमिकाएं निभाते हैं।

एक निर्वाचित सदस्य के तौर पर आप करेंगेः

  • ऑकलैंड का पैसा कैसे खर्च किया जाएगा इसका निर्णय लेने में मदद
  • ऐसे निर्णय लेंगे जो हमारे समुदाय का भविष्य निर्धारित करेंगे
  • व्यवसायों को बढ़ने और फलने-फूलने में मदद
  • इंफ्रास्ट्रक्चर, सार्वजनिक सेवाओं और व्यवस्थापन की वर्तमान और भावी जरूरतों को कैसे पूरा करना है, इसका निर्णय लेंगे
  • $42 बिलियन मूल्य की, हमारी संपत्तियों का प्रबंधन करने में मदद।

किसी भी दिए गए दिन पर, आप कर सकते हैं:

  • आने वाली बैठकों के लिए पढ़ें और तैयारी करें
  • विभिन्न निर्णय-लेने वाली बैठकों और समितियों में वोट दें
  • जनता के विचार सुनने के लिए उनके साथ मिलना
  • सार्वजनिक बैठकों, नागरिकता समारोहों, या नए पार्किंग या साइकिल रास्तों के उद्घाटन जैसे आयोजनों में शामिल होना
  • मातरिकी, पेसिफिका महोत्सव, चीनी नव वर्ष, दीवाली और ऑकलैंड गर्व महोत्सव जैसे सामुदायिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों में परिषद का प्रतिनिधित्व करना
  • एक स्थानीय धारा की पुनरुद्धार परियोजना के लिए एक वर्किंग बी (श्रमदान) जैसी, सामुदायिक गतिविधियों में भाग लेना

कौशल और गुण जो एक सफल निर्वाचित सदस्य को निर्मित करती हैं

एक निर्वाचित सदस्य के तौर पर सफल होने और ऑकलैंड का प्रतिनिधित्व करने के लिए आवश्यक प्रमुख योग्यताओं में शामिल हैः

  • समय प्रतिबद्धता - आप अक्सर कार्यालयी समय के बाहर काम करेंगे और आपको लचीला होने की और अपने समय को प्राथमिकता के आधार पर रखने की जरूरत होगी।
  • ते तिरिती ओ वैतांगी/वेतांगी की संधि के प्रति समर्पण- सामुदायिक समूहों, ते ओ माओरी और टिकांगा की जानकारी एक गुण है।
    • बातचीत - बैठकों और आयोजनों में आपको अक्सर बोलने की और अपने विचारों और मतों को आत्मविश्वास के साथ रखने की जरूरत होगी
    • तकनीकि सेवी - काम के अधिकतर भाग में तकनीकि शामिल होगी, इसलिए आपको ईमेल, MS Teams, स्मार्टफोन और कंप्यूटर या टैबलेट का उपयोग करना आना चाहिए।
    • रणनीतिक ढंग से सोचना और निर्णय लेना- आपको परस्पर विरोधी विचारों में संतुलन बनाना, निर्णयों के वित्तीय और दूरगामी परिणामों पर विचार करना आना चाहिए और निर्णय लेते समय दिमाग को खुला रखना चाहिए।
    • रिश्ते बनाना - आपको विभिन्न संस्कृतियों और व्यवस्थाओं के साथ उपयोगी और सम्मानपूर्ण संबंध बनाने और बनाए रखने की जरूरत है, जिसमें समुदाय के सदस्य और परिषद के कर्मचारी शामिल हैं।

- एक निर्वाचित सदस्य का वेतन

निर्वाचित सदस्यों को एक वेतन प्राप्त होगा जो किसी स्वतंत्र एंजेसी (पारिश्रमिक प्राधिकरण) द्वारा निश्चित किया जाता है। वेतन काम के लिए अपेक्षित समय और कार्य प्रतिबद्धता, क्षेत्र के आकार और उन विधान सभा क्षेत्रों की संख्या के आधार पर होगा, जिनका प्रतिनिधित्व किया जाता है।

स्थानीय बोर्ड सदस्य हफ्ते में औसत रूप से 12 से 24 घंटे काम करते हैं और उन्हें $28,000 से $49,500 के बीच भुगतान किया जाता है। प्रत्येक स्थानीय बोर्ड अपने सदस्यों में से एक अध्यक्ष और एक उपाध्यक्ष का चुनाव करेंगे - इन कामों के लिए अधिक समय की प्रतिबद्धता (हफ्ते में 20-40 घंटे) की जरूरत होती है और इसके लिए $34,200 से $99,000 डॉलर सालाना मिलता है।

पार्षद पूर्णकालिक काम करते हैं - हफ्ते में 40 घंटे या अधिक - और उन्हें $106,306 का सालाना पारिश्रमिक मिलता है।

मेयर, महत्त्वपूर्ण पेशेवर और व्यक्तिगत समर्पण के साथ, हफ्ते में 40 घंटे या अधिक पूर्णकालिक काम करता है, जिसमें काम के बाद के घंटे और सप्ताहांत भी शामिल होते हैं। उसे $296,000 का सालाना वेतन मिलता है।

(निम्नलिखित लिंक आपको अंग्रेजी में लिखे हुए एक पृष्ठ पर ले जाएगा) प्रत्येक भूमिका के लिए जिम्मेदारियों और वेतन का पूरा विवरण देखें

सहायता प्राप्त भागीदारी सेवाएं

मतदान में सहायता कैसे प्राप्त करें

अगर आप एक योग्य परंतु शारीरिक रूप से अक्षम मतदाता हैं और आपको वोट देने के लिए या अपने मतदान के कागजातों को पूरा करने के लिए सहायता की जरूरत है, आप सहायता के लिए एप्वाइनमेंट की व्यवस्था के लिए 09 973 5212 या 0800 922 822 पर निर्वाचन कार्यालय को कॉल कर सकते हैं।

आपको जानना चाहिए

यह सेवा केवल उन लोगों के लिए उपलब्ध है जो नेत्रहीनता,जैसी किसी शारीरिक अक्षमता के कारण स्वतंत्र रूप से डाक वोट को पूरा नहीं कर सकते हैं।

​पंजीकरण दस्तावेजों में सहायता कैसे प्राप्त करें

अगर आप शारीरिक रूप से अक्षम हैं और पंजीकरण करवाना चाहते हैं या अपना पंजीकरण कागजातों को पूरा करने के लिए आपको सहायता की जरूरत है, एप्वाइनमेंट बुक करने के लिए 09 973 5212 या 0800 922 822 पर निर्वाचन कार्यालय को कॉल कर सकते हैं।

आपको जानना चाहिए

यह सेवा केवल उन लोगों के लिए उपलब्ध है जो नेत्रहीनता, जैसी किसी शारीरिक अक्षमता के कारण स्वतंत्र रूप से डाक वोट को पूरा नहीं कर सकते हैं।
 
अगर आप नामांकन करवाना चाहते हैं, तो या तो नामांकन पत्र में दो प्रस्तावकों (उस क्षेत्र के दो मतदाता जिसका आप प्रतिनिधित्व करना चाहते हैं) को अपना भाग पूरा करना होगा या फिर उन्हें एप्वाइनमेंट के समय मौजूद रहने की जरूरत होगी